मुश्किल में फंसे भगवान, हड़ताल पर गए पुजारी
हैदराबाद। इंस्न मुश्किल में फंसे तो भगवान के शरण में चला जाता है, लेकिन तब क्या हो जब भगवान की मुश्किलों में घिर जाएं। जी हां दरअसल तेलंगाना के भगवान मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी पूजा-अर्चना करने वाले पुजारियों ने ही उन्हें भंवर में डाल दिया है। कहने का मतलब ये कि दक्षिण भारत में भगवान पर जो संकट आया है, उसकी वजह भी इंसान ही है। [ 200 सालों के बाद इंसान बन सकेगा भगवान ]

दरअसल, तेलंगाना में हजारों पुजारी और मंदिर के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर ये पुजारी और कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है, ऐसे में भगवान की पूजा से लेकर मंदिरों की साफ-सफाई का काम बाधित हो गया है।
हनुमान जी के शरीर पर क्यों होता है लाल सिंदूर का लेप?
इस पुजारियों की मांग है कि उन्हें सरकारी कर्मचारियों के बराबर वेतन दिया जाए। पुजारी और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तेलंगाना के एंडाउमेंट विभाग ने अपनी देखरेख वाले मंदिरों में सभी सेवाएं रोक दी हैं। हैदराबाद और तेलंगाना के 9 जिलों में करीब 2,500 मंदिरों के 6,000 कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। उनका कहना है कि संयुक्त आंध्र की सरकार ने 2008 में उन्हें सरकारी कर्मचारियों के बराबर वेतन देने का वादा किया था। वो चाहते है कि उनका वेतन राजकोष से दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications