बीजेपी नेता अन्नामलाई ने केसीआर पर बोला हमला, कहा- उद्धव ठाकरे जैसा होगा हाल
हैदराबाद, 2 जुलाई। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने तेलंगाना सीएम केसीआर पर हमला बोलते हुए कहा अगले विधानसभा चुनावों में तेलंगाना में भाजपा के सत्ता में आने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री का उद्धव ठाकरे जैसा ही हश्र होगा।

शुक्रवार को तेलंगाना के निजामाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के भाजपा नेता ने कहा कि लोगों का टीआरएस शासन से मोहभंग हो गया है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राज्य को अपने निजी इस्तेमाल के लिए एटीएम बना दिया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तेलंगाना आंदोलन की भावना को भूल गए हैं। उन्होंने कहा "राज्य में अगले चुनाव (केंद्र और राज्य में भाजपा) के बाद राज्य में डबल इंजन वाली सरकार की कमान संभाली जाएगी। केसीआर को हराने के बाद यहां भाजपा का सीएम होगा जो राज्य को विकास की ओर ले जाएगा।
तमिलनाडु के नेता 2 और 3 जून को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले राजनीतिक स्थिति का आकलन करने के लिए राज्य के सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों में अपने नेताओं को भेजने की पार्टी की रणनीति के तहत निजामाबाद का दौरा कर रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री, उनके बेटे और बेटी राज्य को अपनी जागीर मान रहे हैं और दूसरों के साथ जागीरदार जैसा व्यवहार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अकेले निर्णय लेते हैं और अधिकारी उन्हें सिर झुकाकर लागू करते हैं।
जल्द शुरू होगा घर-घर प्रचार : जावड़ेकर
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 'जन संपर्क' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आदिलाबाद के बोथ निर्वाचन क्षेत्र में थे, जहां उन्होंने टीआरएस सरकार पर निशाना साधते हुए भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा "टीआरएस सरकार एक पारिवारिक सरकार है। पूरा परिवार राज्य को लूट रहा है और जिस दिन इसका पतन होगा वह बहुत दूर नहीं है।" उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द ही 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता तक पहुंचने के लिए घर-घर अभियान शुरू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications