Naseer khan Hyderabad : हैदराबाद के बिजनेसमैन ने खरीदी भारत की सबसे महंगी सुपरकार, कीमत जानकर रह जांएगे हैरान
नसीर खान McLaren 765 LT स्पाइडर के खरीदने वाले देश के पहले खरीदार हैं।
हैदराबाद के बिजनेसमैन नसीर खान ने देश की सबसे महंगी कार खरीदी है। इस कार का नाम McLaren 765 LT स्पाइडर है। यह भारत की सबसे महंगी सुपरकार में से एक है। इस कार की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है। नसीर खान McLaren 765 LT स्पाइडर के खरीदने वाले देश के पहले खरीदार हैं।
Recommended Video

कौन हैं नसीर खान ?
नसीर खान का पूरा नाम मोहम्मद नसीरुद्दीन है जो King's Group Of Companies के मालिक सहनवाज खान के बेटे हैं। नसीर खान खुद भी एक बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें लग्जरी कारों का शौक है। इंस्ट्राग्राम में नसीर के 3.5 लाख फॉलोवर्स हैं। इनके कार कलेक्शन में 20 हाई एंड गाड़ियां हैं।

नसीर ने खरीदी देश की सबसे महंगी कार
नसीर ने हाल ही में देश की सबसे महंगी कार खरीदी है। इस कार का नाम McLaren 765 LT स्पाइडर है। इस कार की कुल कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसीर के पास मैकलेरेन को मिलकर 60 करोड़ रुपए की गाड़ियां हो गई हैं।

Naseer khan के पास मौजूद हैं ये कारें
नसीर खान के पास पहले से ही कई लग्जरी कारें मौजूद हैं। इनमें रॉल्स रॉयस कुलिनन ब्लैक, लैम्बोर्गिनी, लैम्बोर्गिनी ऊरूस, फोर्ड मस्टैंग, फरारी, मर्सिडीज बेंज जी-क्लास और जीएमसी जैसे नाम शामिल हैं। नसीर के पास डुकाटी पेनिगेल वी4 जैसी सुपरबाइक भी मौजूद है।

McLaren 765 LT Spider की खासियत
McLaren 765 LT Spider की टॉप स्पीड 330 Kmph है। यह 765 Ps और 800 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। यह एक कन्वर्टेबल कार है, जिसकी छत महज 11 सेकेंड में फोल्ड हो जाती है। यह न सिर्फ भारत की सबसे महंगी कार है, बल्कि भारत की सबसे तेज भागने वाली कार भी है।












Click it and Unblock the Notifications