तेलंगाना BJP प्रदेश अध्यक्ष के लिए आयोजन किया गया मेगा वेलकम का कार्यक्रम, बुधवार को हुए थे रिहा
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के प्रमुख और सांसद बी. संजय कुमार को जेल से रिहा कर दिया गया है। उनका स्वागत मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने किया। कोविड-19 निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के मामले में दो दिन पहले संजय कुमार गिरफ्तार हुए थे। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने रिहा करने का आदेश दिया था। भाजपा नेता को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

अदालत ने निर्देश दिया कि एक निजी मुचलका भरने पर उन्हें रिहा कर दिया जाए। अदालत ने कहा कि कुमार को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपनी राजनीतिक गतिविधियों के दौरान वह कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का अनुपालन करेंगे। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने जेल में तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात की था।
रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने बुधवार, 5 जनवरी को रिहा होने के बाद जेल के बाहर संजय बंदी का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी गुरुवार, 6 जनवरी को संजय से मिलने के लिए करीमनगर गए। जेल से रिहा होने के बाद पार्टी ने तेलंगाना भाजपा प्रमुख के लिए एक मेगा स्वागत का आयोजन किया।
बता दें कि बीते रविवार की देर रात को विरोध के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने और कोविड प्रोटोकॉल को तोड़ने के आरोप में करीमनगर शहर की एक अदालत ने राज्य भाजपा प्रमुख और सांसद बंदी संजय कुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मजिस्ट्रेट ने संजय की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें और चार अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में इन सभी को करीमनगर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications