करनूलः इस घर से एक नहीं बल्कि निकले इतने कोबरा कि गांव में मचा सकते थे आतंक, बिल में गया धुआं फिर...

कर्नूल। वैसे तो अगर घर में एक सांप निकल जाए या फिर उसके होने का भय भी हो तो सभी लोग डर के साये में रहते हैं। लेकिन सोचिए अगर किसी घर से इतने सांप निकल आएं कि उसे पकड़ने वाले भी थक जाएं तो उस घर के सदस्यों का क्या हाल रहा होगा। हालांकि सभी सांप जहरीले नहीं होते लेकिन हमारा और आपका सांपों से डरना स्वभाविक है।

66 कोबरा सांप और 80 से ज्यादा सांप के अंडे मिले

66 कोबरा सांप और 80 से ज्यादा सांप के अंडे मिले

यह पूरा मामला आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले के कृष्णगिरी मंडल के अमकताडु गांव के एक मकान से 60 से ज्यादा कोबरा सांप मिले। इतने सांप मिलने पर परिजनों के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों के भी हाथ-पांव फूल गए। घर में बनी सीढ़ी के नीचे एक साथ 66 सांप और 80 से ज्यादा सांप के अंडे देख मकान में रह रहे लोगों के होश उड़ गए।

सीढ़ी के नीचे बना रखा था बिल

सीढ़ी के नीचे बना रखा था बिल

मिली जानकारी के मुताबिक अमकताडु गांव के रहने वाले तलाशी शेषन्ना का परिवार प्रतिदिन सीढ़ियों पर बैठकर बातें करता था। इसी क्रम में दो दिन पहले एक सांप का बच्चा घर के सामने दिखा। घरवालों ने उसे बाहर का सांप मानकर उसे मार दिया। लेकिन मंगलवार की सुबह सीढ़ियों के नीचे एक छेद दिखा तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने छेद में धुआं छोड़ दिया।

गांव वालों ने मारे सभी सांप

गांव वालों ने मारे सभी सांप

इसपर एक के बाद एक कई सांप के बच्चे बाहर निकले। आखिर में जब पूरी सीढ़ी को उखाड़ा गया तो उसके नीचे 66 नाग सांप, गोजर और 80 से ज्यादा सांप के अंडे दिखाई दिए। गांव वालों ने सभी सांप के बच्चों को मार दिया और अंडों को ध्वस्त कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+