नेत्रहीन छात्रों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वाइरल, प्रिंसिपल अरेस्ट

नेत्रहीन छात्रों की पिटाई का ये वीडियो इंटरनेट पर खबू वाइरल हुआ है। वीडियो काकीनाड़ा के ग्रीनफील्ड रेसिडेंशियल स्कूल का है। जहां प्रिंसिपल को तीन नेत्रहीन बच्चों की बेरहमी से पिटाई करते साफ तौर पर देखा जा सकता है। बच्चे टीचर से माफ कर देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन टीचर उन्हें लगातार पीटता रहता है। टीचर खुद भी नेत्रहीन है।
वीडियो के मुताबिक स्कूल का प्रबंधक भी बच्चों को पीटने में शामिल दिखाई पड़ रहा है। दो दिन पहले घटी यह घटना सोमवार को सबके सामने आ गई। स्थानीय टीवी चैनलों ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो क्लिप प्रसारित किया। इस किल्प में प्राचार्य को एक लड़के को दीवार की ओर धक्का देते हुए देखा जा सकता है और इस काम मे उसे कोई मदद भी कर रहा है। इसमें मैनेजर एक बच्चे का सिर पकड़कर पटकता दिखाई दे रहा है।
मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबेधन के दो लोगों को गिर्फ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूर्व गोदावरी जिले की डीएम नीतू कुमार प्रसाद ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य की पहचान श्रीनिवास और उसकी मदद करने वाले शख्स की पहचान के.वी.राव के रूप में की गई है।












Click it and Unblock the Notifications