हैदराबाद: घर के अंदर फटा एलपीजी सिलेंडर, चार लोग घायल
हैदराबाद। हैदराबाद के मालकपेट इलाके में शनिवार रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। घर में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। फिलहाल चारों पीड़ितों की हालत स्थिर है। पीडितों की पहचान लक्ष्मैया, यदम्मा, मुकेश और तेजस्विनी के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

बता दें, बीते दिनों ऐसी ही एक घटना में छक लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। सिकंद्राबाद के वारसीगुडा में एक घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया था। हादसे में छह लोग गंभीर रुप से झुलस गए थे। वहीं, पिछले साल हैदराबाद में कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। विस्फोट में फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में चार लोग मामूली रुप से घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications