महिला ने जैसे ही खोला घर का दरवाजा, बाहर खड़े युवकों ने फेंका तेजाब, फिर बाल पकड़कर घसीटा
हिसार। हरियाणा में हिसार के शास्त्री नगर स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में एक महिला को तेजाब से जला दिया गया। कुछ युवकों ने देर रात उसके घर में घुसकर हमला किया। वे महिला के बालों को पकड़कर सीढ़ियों से घसीट ले गए। उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया। एसिड अटैक करने के बाद वहां से भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया गया कि कई युवकों ने रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता 35 साल की सुरेश देवी है।

सुरेश देवी के अनुसार, उसके बड़े बेटे का सिवानी वार्ड नंबर 10 निवासी राकेश और उसके भाई मुंशी राम के साथ झगड़ा हुआ था। उसी वजह से वे दोनों भाई देर रात कई लोगों को लेकर मेरे घर आए। उस वक्त मैं और मेरा छोटा बेटा सो रहे थे, जबकि बड़ा बेटा बाहर गया हुआ था। मैंने आवाज सुनकर जैसे ही घर का दरवाजा खोला, मुझ पर तेजाब फेंक दिया गया। बड़ी मुश्किल से मैं अपने कमरे की ओर भागी। मगर वे पीछे पड़ गए और बाल पकड़कर नींचे खींच लाए। उसके बाद और ज्यादा मारपीट की।












Click it and Unblock the Notifications