Himachal Pradesh: कौन हैं मुकेश अग्निहोत्री? जिन्हें हिमाचल प्रदेश का बनाया गया डिप्टी सीएम

दो दिनों के घमासान के बाद हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों का कांग्रेस आलाकमान ने ऐलान कर दिया। सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री सीएम और डिप्टी सीएम होंगे।

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

Mukesh Agnihotri: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है। सत्तारुढ़ बीजेपी को हराते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत मिला है। चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के नाम के लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन शनिवार शाम पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। साथ ही मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं मुकेश अग्निहोत्री...

2017 में कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए थे

मुकेश अग्निहोत्री ने दक्षिण-पश्चिम हिमाचल में हरोली से चुनाव लड़ा था। चार बार के विधायक उनके निर्वाचन क्षेत्र को परिसीमन से पहले संतोकगढ़ कहा जाता था, जहां से वे पहली बार 2003 में चुने गए थे। अग्निहोत्री 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता चुने गए थे।

कैबिनेट मंत्री में भी किया गया है शामिल

मुकेश अग्निहोत्री का जन्म 9 अक्टूबर 1962 को हुआ था। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हैं। 2003, 2007, 2012 और 2017 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में हरोली से जीतने के बाद उन्हें 2012 से 2017 तक श्रम और रोजगार, संसदीय मामलों, सूचना और जनसंपर्क के अतिरिक्त प्रभार के साथ उद्योग मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया था। वह 2018 से 2022 तक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता थे।

सिम्मी अग्निहोत्री से की है शादी

उनका जन्म संगरूर में हुआ था। उन्होंने जनसंपर्क और विज्ञापन में पीजी डिप्लोमा और गणित में एमएससी किया है। उनका विवाह प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री से हुआ है और उनकी एक बेटी है।

यह भी पढ़ें- सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+