आखिर क्यों टूटा कंगना रनौत और अध्ययन का रिश्ता? सालों बाद शेखर सुमन बोले-'वो दोनों खुश थे लेकिन....'
Kangana Ranaut Adhyayan Suman Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जब से राजनीति में कदम रखा है वह आए दिन चर्चा में रहती हैं। इस बीच अभिनेता शेखर सुमन ने कंगना और बेटे बेटे अध्ययन सुमन के रिश्ते पर सालों बाद खुलकर बात की और बताया कि जब दोनों साथ थे तो काफी खुश थे।
एक वक्त था जब कंगना रनौत और अध्ययन सुमन की लव स्टोरी काफी चर्चा में थी। दोनों की मुलाकात 2008 में राज- द मिस्ट्री कंटिन्यू के सेट पर हुई थी। लेकिन ये रिश्ता एक साल भी नहीं टिका और साल 2009 में ब्रेकअप हो गया। हालांकि ये रिश्ता इतना खराब तरीके से टूटा कि जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

अब लंबे समय बाद शेखर सुमन ने अध्ययन और कंगना के रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'हम सभी अपनी जिंदगी में अलग-अलग पड़ावों से गुजरते हैं। अक्सर हमें जो आज सही लग रहा है हो सकता है कि कल ना लगे। कोई भी रिश्ता बनाना, ब्रेकअप करना और बस आगे बढ़ना नहीं चाहता। हर कपल चाहता है कि उनका रिश्ता आगे तक जाए क्योंकि ये काफी गहरा होता है।'
शेखर सुमन ने बातचीत के दौरान कंगना और अध्ययन के हुए ब्रेकअप की वजह किस्मत को बताया। एक्टर ने कहा कि, 'एक रिश्ते में किस्मत अलग भूमिका निभाता है। कंगना और अध्ययन जब साथ थे तो खुश थे और फिर अपने-अपने रास्ते चले गए। जो कि होना तय था लेकिन दोनों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन व्यक्ति को पीछे मुड़कर प्यार से देखना चाहिए।'
शेखर सुमन ने आगे कंगना रनौत के राजनीति में कदम रखने पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि, 'हम इस पर टिके नहीं हैं, न तो परिवार और न ही अध्ययन। यह उनके जीवन का एक चरण था। हम कौन होते हैं इस पर अपनी टिप्पणी करने वाले या फिर करने वाले। हम अपने रास्ते पर चले गए हैं और हर कोई अपनी खुशी और संतुष्टि के लिए काम कर रहा है।'
शेखर सुमन ने अंत में कहा कि वह कंगना के साथ अध्ययन के रिश्ते के खिलाफ कभी नहीं थे और दोनों अभिनेताओं में से किसी को भी इस विवाद के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह जीवन का एक चरण है कभी-कभी आप अपने पहले रिश्ते में सफल होते हैं, और कभी-कभी आप असफल होते हैं।' बता दें कि, अध्ययन के अलावा कंगना का नाम ऋतिक रोशन के साथ भी जुड़ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications