भाजपा नेता सुमन शर्मा ने ली चुटकी, कांग्रेस में बचा क्या ? आधे से ज्यादा टाइटेनिक जहाज डूब चुका है
Lok Sabha Election: पूर्व राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कांग्रेस का आधे से ज्यादा टाइटेनिक जहाज डूब चुका है
दौसा में लोकसभा चुनाव प्रचार अपने यौवन परवान पर है इधर राजस्थान की दौसा सीट कांग्रेस और भाजपा के लिए बेहद खास हो गई है। जिसके चलते भाजपा के कन्हैयालाल मीना और कांग्रेस के मुरारीलाल मीना के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने दौसा सीट को मूंछ का बाल बना लिया है और दोनों ही पार्टियों अपने-अपने प्रत्याशियों को ऐन केन प्रकारेण जीत दिलवाने में लगी है इसी कड़ी मे ब्राह्मण समाज के मतदाताओं को साधने के लिए पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा को दौसा लोकसभा का सामाजिक प्रवास प्रभारी का दायित्व दिया गया है।
सुमन शर्मा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं सहित बीजेपी महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर सुमन शर्मा ने कहा की लोकसभा का चुनाव हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है।
एक बार फिर से प्रदेश में 25 लोकसभा सीट जीतेंगे लेकिन भाजपा साल के 365 दिन काम करने वाली पार्टी है ने की चुनाव के दौरान ही काम करने वाली पार्टी।
पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने मजाक की अंदाज में कहा कि कांग्रेस का टाइटैनिक जहाज आधा डूब गया है। ये लोग जिस जहाज पर चढ़कर नेतागिरी कर रहे है।
उसमें इनको देखना चाहिए की कांग्रेसी बचे भी है या नहीं। हर रोज पूरा का पूरा जत्था गैंग के रूप में भाजपा में विलय हो रहा है। जो लोग कांग्रेस से बीजेपी में आए है। वो सभी भाजपा के रीति-नीतियों से प्रभावित होकर पूरे सनातनी हो गए है। इस लिए दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल को सोचना चाहिए कि जिस नाव पर वो खड़े है। वहां वो कितनी देर खड़े रह पाएंगे।
सुमन शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते है कि देश में गरीब, किसान, महिला और युवा 4 ही जातियां है। लेकिन अगर देश की आजादी के बाद देखा जाए तो जात-पात की बात, हिंदू मुस्लिम की बात सिर्फ कांग्रेस करती थी। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कांग्रेसी कभी टोपी पहन लेते है।
कभी जनेऊ पहन लेते थे, कभी मंदिर में ढोक लगाते, तो कभी कहीं जाते। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की ऐसी पराकाष्ठा की। जिससे राजस्थान प्रदेश के लोगों ने सर तन से जुदा जैसा दर्द भी झेला है। फिर भी भाजपा ने सीता और सलमा में कभी कोई अंतर नहीं समझा और ट्रिपल तलाक कानून लाकर हमने ये करके दिखाया।
दौसा लोकसभा के गीजगढ़ मे पूर्व सीएम अशोक गहलोत की जनसभा को लेकर सुमन शर्मा ने पूर्व सीएम गहलोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- अशोक गहलोत कहते है कि मैं मालियों का सिरमौर नहीं हूं। साथ ही कहा मैंने कभी अशोक गहलोत के मुंह से सैनी समाज के कल्याण की बात नहीं सुनी।
उन्होंने सिर्फ पांच साल सचिन पायलेट को नकारा, निठल्ला बोलने में निकाल दिए। सुमन शर्मा ने आगे कहा कि गहलोत खुद कहते है की हर गलती कीमत मांगती है तो अब जनता सजा वोट नहीं देकर देगी जिसके चलते कांग्रेसियों का टाइटेनिक जहाज आगे से ऊपर डूब चुका है।
उधर सुमन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शताब्दी वर्ष मनाने वाली पार्टी कहां विलुप्त होती जा रही हैं। कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी जिसको एक ही परिवार को चला रहा हैं सोनिया गांधी पर कहा कि मुझे लगता है कि जो उनकी राजमाता है। वो कांग्रेस को खत्म करने का संकल्प लेकर बैठी है ।












Click it and Unblock the Notifications