शिमला के शोघी-मेहली बाइपास पर 900 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, दर्दनकार हादसे में तीन लोगों की गई जान

Shimla Road Accident: शिमला के शोघी-मेहली बाइपास रोड पर एक कार भोंग के पास 23 जनवरी की रात करीब 09 बजे 900 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

Shimla Road Accident

Shimla Road Accident: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी-मेहली बाइपास रोड पर मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार भोंग के पास रात करीब 09 बजे 900 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शिमला के शोघी-मेहली बाइपास रोड के भोंग के पास हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पंजाब नंबर की एक कार मैहली से सोलन की तरफ रही थी। इस दौरान भोंग के पास कार अनियंत्रित हो गई और 900 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कृष्ण (30) पुत्र चादिया गांव भाघल, अमर (15) पुत्र जैले सिंह गांव भाघल और रजवीर (15) पुत्र एतवारी माच्छीवाड़ा की मौत हो गई। वहीं, घायल लखन (31) को इलाज के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है।

बालूगंज थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी हैं। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बता दें कि एक मृतक जिला लुधियाना व दो जिला रूपनगर (रोपड़) के रहने वाले थे। यह लोग कबाड़ का काम करते हैं। वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि हादसे में कार करीब 900 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़का। घायल लखन करीब 100 मीटर पहले जंगल में जा गिरा।

Recommended Video

    Uttarakhand Bus Accident: खाई में गिरी Bus, हादसे में 25 लोगों की गई जान | वनइंडिया हिंदी | *News

    तीन लोग गाड़ी के साथ खाई में थे। इस दौरान करीब दो घंटे तक राज्य आपदा प्रबंधन, पुलिस, अग्निशमन और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। जिसके बाद चारों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही दो किशोरों ने दम तोड़ दिया। जबकि, एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल लखन का इलाज चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+