हिमाचल प्रदेश: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों और मृतकों के शवों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला। हादसे में मारे गए तीनों युवक रिश्तदार बताये जा रहे है।

जानकारी के अनुसार, किन्नौर जिले के पलिंगी-बरी संपर्क मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार में पांच लोग सवार थे, जो बरी से भावावैली की ओर दलोज गांव लौट रहे थे। पुलिस की माने तो विकासनगर के पास चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में सूर्यकांत (25), नैन चंद (40) और योगेश्वर (29) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित (20) यशपाल सिंह शांगो निवासी, मुलकराज (20) पुत्र बहादुर सिंह यांगपा-2 (कासरीम) निवासी किन्नौर घायल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों और मृतकों के शवों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। वहीं, गंभीर हालत में दो युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी किन्नौर की माने तो पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बरहाल प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10-10 हजार रुपए एवं घायलों को 5-5 हजार रुपए फोरी राहत प्रदान कर दी है। एसडीएम भावानगर भूपराम ने खबर की पुष्टि कर कहा है कि प्रशासन की ओर से सभी को फोरी राहत प्रदान कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications