शिमला: लापरवाही बनी मौत की वजह, सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नि और उनकी एक महिला रिश्तेदार है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला सिरमौर के सरांहा में एक मोटरसाईकल सवार दो महिला को भी साथ में बिठा कर ले जा रहा था। रास्ते में अचानक राजगढ़ सराहां सड़क मार्ग पर क्यारी नाला में गिर गया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

लेकिन माना जा रहा है कि तेज गति की वजह से मोटरसाईकिल सवार अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। तीनों के शवों को निकाला जा रहा है। यह लोग अपने घर से मात्र दो किलोमीटर ही चले थे,कि हादसा का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान राम लाल (30) पुत्र दौलत राम गांव गोरवां चौपाल, कृष्णा देवी(28) पत्ती रामलाला गांव गोरवां चौपाल और निशा(23) पुत्री सुरत सिंह गांव शलाह कुपवी के रूप में हुई है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, मगर शुरुआती जांच में लग रहा है कि हादसा बाइक सवार की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications