सुरेश कुमार कश्यप- पच्छाद विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार
शिमला। सुरेश कुमार कश्यप पच्छाद हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 के लिए विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार है। सुरेश कुमार पच्छाद विधानसभा से वर्तमान विधायक भी हैं। कुमार ने 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के गंगूराम मुसाफिर को 2805 वोटों से हराया था।

इस बार के चुनाव में उनको कांग्रेस के गंगूराम से कड़ी टक्कर मिलने की प्रबल संभावना है। पिछले चुनाव में कश्यप सात बार के विधायक रहे गंगू राम को हराने में सफल रहे थे। माईनेता वेबसाइट के मुताबिक सुरेश कुमार की उम्र 46 साल है। उनका घर सिरमौर जिले के गगल शिकोरे तहसील में आता है।
उनकी कुल संपत्ति एक करोड़ है। उनके ऊपर किसी भी तरह का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इन्होंने ग्रेजुएशन के साथ हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एम फिल की भी डिग्री ली है।












Click it and Unblock the Notifications