Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'गांधी फैमिली का इस अवसर के लिए आभारी हूं...', हिमाचल के CM चुने जाने पर क्या-क्या बोले सुखविंदर सिंह सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में रविवार यानी आज सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

Sukhvinder Singh Sukhu

Recommended Video

    Himachal के New CM Sukhvinder Singh Sukhu Oath Ceremony आज, ऐसा रहा सफर | वनइंडिया हिंदी *Politics

    Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस और गांधी परिवार के शुक्रगुजार और आभारी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि एक साधारण परिवार से होने के बावजूद वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ''मुझे खुशी है कि मैं एक साधारण परिवार से होने के बावजूद सीएम बनने जा रहा हूं। मुझे यह मौका देने के लिए मैं कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का शुक्रगुजार हूं। मेरी मां ने मुझे राजनीति में आने से कभी नहीं रोका। मैं उनके आशीर्वाद के कारण आज यहां पहुंचा हूं।''

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के असंतोष के बारे में पूछे जाने पर, मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "ऐसा कोई असंतोष नहीं है"। बता दें कि इससे पहले प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की थी।

    शनिवार को शिमला में सुखविंदर सिंह सुक्खू का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनाव के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सराहना की और कहा कि पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार हिमाचल में बदलाव लाएगी।

    जानिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में?

    सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल में कांग्रेस के राजनेता हैं और पहाड़ी राज्य में व्यापक संगठनात्मक का अनुभव रखते हैं। चार बार के विधायक, 58 वर्षीय सुक्खू, राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रमुख हैं और एनएसयूआई और युवा कांग्रेस का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2013 से 2019 तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे और छह बार के मुख्यमंत्री रहे पार्टी के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह को पसंद न आने पर भी उन्होंने अपने मन की बात सबके सामने रखी थी। सुक्खू हमेशा से हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस नेताओं को बढ़ावा देने और तैयार करने के पक्षधर रहे हैं। सुक्खू का संगठन में लंबे समय तक रहने के कारण पहाड़ी राज्य में एक व्यापक नेटवर्क है।

    गांधी परिवार के वफादार हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू

    सुखविंदर सिंह सुक्खू गांधी परिवार के एक वफादार हैं। सुक्खू एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे और एनएसयूआई के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। वह राज्य में एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उन्होंने शिमला नगर निगम के लिए भी चुनाव लड़ा और जीता था। सुक्खू ने 2003 में पहली बार नादौन से विधानसभा चुनाव जीता था। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वे हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+