Sudarshan Prabodhan Exit Poll: हिमाचल में भाजपा को जैसे-तैसे जीत, कांग्रेस बहुमत से चूकी
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सुदर्शन-प्रबोधन के एग्जिट पोल में जीत मिलती नजर आ रही है। भाजपा को 34 सीटों पर जीत मिलने जा रही है जबकि कांग्रेस को 30 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है

Sudarshan Prabodhan Exit Poll Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला काफी टक्कर का है। प्रदेश में चुनाव समाप्त होने के बाद आज जो एग्जिट पोल सामने आए हैं उसमे अधिकत एग्जिट पोल ने भाजपा-कांग्रेस के बीच 50-50 के संकेत दिए हैं। सुदर्शन और प्रबोधन के एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 34 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। जबकि कांग्रेस को 30 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। निर्दलीय के खाते में 3 सीटें जाने की संभावना है जबकि सीपीएम के खाते में एक सीट जाने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में कुल 68 विधानसभा की सीटें हैं। सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाला गया था। सभी 68 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश में 76 फीसदी मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेस में मतों की गणना 8 दिसंबर को होगा। वर्ष 2017 की बात करें तो भाजपा ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 21 सीटें आई थी। वहीं माकपा को एक सीट पर जीत मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications