Red Alert in Himachal Pradesh: 'किसी को भी हार्ट अटैक आ सकता है', जल प्रलय देखकर बोलीं कंगना

Kangana Ranaut on Himachal Pradesh Rain: मानसूनी बारिश ने इस वक्त हिमाचल में जल प्रलय ला दिया है। करोड़ों के नुकसान के साथ ही इस बारिश से अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं नदियां यहां पर उफान पर हैं। सबसे ज्यादा बर्बादी तो मंडी में हुई है, तो वहीं बरसात के कारण 4 नेशनल हाइवे सहित 800 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है तो कई जगहों पर पुल टूट गए हैं।

Kangana Ranaut

हिमाचल की स्थिति देखकर कोई भी भयभीत हो सकता है तो वहीं इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताई है और लोगों से अपील की है कि 'वो फिलहाल के लिए हिमाचल ना आएं।'

'बारिश के सीजन में हिमाचल ना जाएं'

कंगना ने तबाही के मंजर के कुछ वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'अहम जानकारी: हिमाचल प्रदेश की यात्रा न करें, लगातार बारिश से वहां हाई अलर्ट है, आने वाले दिनों में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा है अगर बारिश रुक भी जाती है,तब भी बारिश के सीजन में हिमाचल ना जाएं ।'

'किसी को भी हार्ट अटैक आ सकता है'

कंगना ने बैक टू बैक कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'ऐसी बारिश देखकर किसी को भी हार्ट अटैक आ सकता है। ये कोई मजाक नहीं है। इसलिए संभलकर रहें और जोखिम ना उठाएं।'

मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का दौरा

आपको बता दें कि मंगलवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का दौरा किया और कहा कि 'इस वक्त मंडी से 7 किमी की दूरी पर भूस्खलन हुआ है। राहत और बचाव कार्य तेजी से हो रहा है। PWD और NHAI मिलकर काम कर रहे हैं।'

हिमाचल में आज भी रेड अलर्ट जारी

मालूम हो रकि हिमाचल में आज भी रेड अलर्ट जारी है। जहां बारिश का सबसे ज्यादा खतरा है वो है हमीरपुर, शिमला, ऊना, सिरमौर और मंडी। फिलहाल लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त सारी सावधानियां बरतने को कहा गया है और कहा है कि जब भी घर से बाहर निकलें, हमेशा मौसम की जानकारी लेकर निकलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+