Rajya Sabha Polls: हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका! बीजेपी के हर्ष महाजन जीते
हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को पराजित कर बीजेपी के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीत लिया है। दोनों दलों के कैंडिडेट्स को 34-34 वोट मिले।
इसके बाद पर्ची से हुए फैसले में बीजेपी ने बाजी मार ली। बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने अपनी जीत का सारा श्रेय नरेंद्र मोदी और अमित शाह को दिया।

हर्ष महाजन ने कहा कि यह बीजेपी की, नरेंद्र मोदी की, अमित शाह की जीत है। वहीं, हार का सामना करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सबसे पहले, मैं हर्ष महाजन (भाजपा उम्मीदवार) को हार्दिक बधाई देता हूं, उन्होंने जीत हासिल की है। वह मेरी बधाई के पात्र हैं। मैं उनकी पार्टी से कहना चाहूंगा कि आत्मनिरीक्षण करें और सोचें।
उन्होंने यह भी कहा कि वह मेरी बधाई के पात्र हैं। मैं उनकी पार्टी से कहना चाहूंगा कि आत्मनिरीक्षण करें और विचार करें। जब 25 सदस्यीय पार्टी 43 सदस्यीय पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करती है, तो एक ही संदेश होता है कि हम बेशर्मी से वह करेंगे जिसकी कानून अनुमति नहीं देता।
'सीएम से इस्तीफे की मांग'
वहीं, हिमाचल विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि इतना भारी बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस राज्यसभा सीट हार गई। मैं हर्ष महाजन को एक बार फिर बधाई देता हूं। हम सही कह रहे हैं कि इस जीत को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। महज एक साल के भीतर ही विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया है। प्रदेश बीजेपी ने दावा किया है कि उनके उम्मीदवार हर्ष महाजन चुनाव जीत गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications