'अब महज 5 घंटों में दिल्ली से हिमाचल', पीएम मोदी ने ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
'अब महज 5 घंटों में दिल्ली से हिमाचल', पीएम मोदी ने ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
PM Modi Flag Off Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 13 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के ऊना पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। पीएम मोदी ने ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, CM जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।
Recommended Video

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से अब हिमाचल से दिल्ली तक का सफर महज 5 घंटे में पूरा होगा। खबर के मुताबिक, वंदे भारत की शुरूआत आम लोगों के लिए 19 अक्टूबर से हो जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चालक रमेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए बताया, 'इस ट्रेन में कई सुविधाएं हैं। हर दरवाज़े पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। वॉकी-टॉकी की व्यवस्था है। दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के साथ उनकी ज़रूरत की सुविधा रखी गई है। आपातकाल स्थिति में वॉकी-टॉकी से मेसैज के माध्यम से कर्मचारी तुरंत यात्री के पास पहुंच जाएगा।'
वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बल्क ड्रग पार्क का उद्घाटन और ऊना-हमीरपुर रेलवे परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे।इसके बाद, चंबा में एक सार्वजनिक समारोह में पीएम दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का शुभारंभ करेंगे।
जानिए किस दिन चलेगी ट्रेन
पर्टन को बढ़ावा देने के लिए आज पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जाएगा। दिल्ली से ऊना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी।
क्या होगी Vande Bharat Express Train टाइमिंग
अधिकारी ने कहा, नई दिल्ली से अंब अंदौरा जाने के लिए ट्रेन संख्या 22447 सुबह 5:50 बजे रवाना होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस 11:05 बजे अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, यानी महज पांच घंटे और 15 मिनट में दिल्ली से ऊना की ट्रेन जर्नी पूरी होगी। ऊना से दिल्ली आने के लिए ट्रेन संख्या 22448 अंब अंदौरा स्टेशन से दोपहर 1 बजे प्रस्थान करेगी। ये वंदे भारत ट्रेन शाम 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications