Himachal SSC Result: लैब असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित
शिमला। हिमाचल प्रदेश एसएससी ने लैब असिस्टेंट पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रयोगशाला सहायक के पोस्ट कोट 551 के लिए 58 पदों को भरने के लिए हिमाचल एसएससी ने 2016 में विज्ञापन जारी किया था और आवेदन मांगे थे, 2017 में परीक्षा हुई थी और अब इसका परिणाम जारी हुआ है।

लैब असिस्टेंट की इस परीक्षा का आयोजन 26 जून 2017 को किया गया था। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विभिन्न श्रेणियों के 176 अभ्यर्थियों को आयोग ने पंद्रह अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलावा पत्र भेजे। 13 सितंबर को मूल्यांकन परीक्षा हुई।
कमीशन के सेक्रटरी डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने मेरिट के आधार पर 56 सफल अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है जबकि ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी कोटे से कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने से एक पद खाली रह गया है। कोर्ट केस के कारण अनुसूचित जाति बीपीएल कोटे से भी एक पद खाली रह गया है।
विस्तार से परिणाम जानने के लिये कमीशन की वेबसाइट देखें----hpsssb.hp.gov.in












Click it and Unblock the Notifications