हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: भटियात (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

भटियात में सिहुंता व चुआड़ी दो ही प्रमुख कस्बे आते हैं। पास ही सेना की बकलोह छावनी भी है। बाकी सारा इलाका ग्रामीण ही है।

शिमला। भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। विधानसभा की सीट नंबर पांच यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 65,199 मतदाता थे । 2012 के विधानसभा चुनाव में बिक्रम सिंह जरियाल इस क्षेत्र के विधायक चुने गए।

हिमाचल प्रदेश चुनाव: भटियात विधानसभा सीट के बारे में जानिये

भटियात में सिहुंता व चुआड़ी दो ही प्रमुख कस्बे आते हैं। पास ही सेना की बकलोह छावनी भी है। बाकी सारा इलाका ग्रामीण ही है। चुआड़ी पर्यटकों के आर्कषण का केन्द्र भी रहा है। राजनैतिक तौर पर देखा जाये तो भटियात में राजपूत 32 प्रतिशत, अनूसूचित जाति के 27 प्रतिशत मतदाता हैं। वहीं अनसूचित जनजाति के गुज्जर व गद्दी मतदाता और पिछड़ा वर्ग यहां की राजनीति को हमेशा ही प्रभावित करता रहा है। यहां के लोग आज भी अपने पुश्तैनी काम धधों में जुड़े हुये हैं। कुछ लोग सेना व सरकारी नौकरी में भी हैं।

हिमाचल प्रदेश चुनाव: भटियात विधानसभा सीट के बारे में जानिये

भटियात विधानसभा क्षेत्र एक नजर में
जिला: चंबा
लोकसभा चुनाव क्षेत्र : कांगड़ा
मतदाता: 66864
जनसंख्या (2017) : 1,89278
साक्षरता : 71 प्रतिशत
शहरीकरण: इलाका ग्रामीण

हिमाचल प्रदेश चुनाव: भटियात विधानसभा सीट के बारे में जानिये

सेना का कमांडो रहा है भटियात का विधायक
बिक्रम सिंह जरयाल को राजनीति विरासत में नहीं मिली। 56 वर्षीय जरयाल राजनीति में आने से पहले भारतीय सेना में थे। 14 मई 1961 को चंबा जिला के सिंबल घट्टा में जन्मे बिक्रम सिंह जरयाल का एक बेटा व दो बेटियां हैं। पूर्व फौजी होने के साथ साथ जरियाल प्रगतिशील किसान हैं।

हिमाचल प्रदेश चुनाव: भटियात विधानसभा सीट के बारे में जानिये

विधायक बनने के बाद भी उन्होंने अपने खेतों में खुद काम करना नहीं छोड़ा। खेती-बाड़ी उन्हें पसंद है। उन्होंने भारतीय सेना में पैरा कमांडो स्पेशल फोर्स ज्वाइन करने के बाद सेना से वालंटरी रिटायरमेंट ली। मार्च 1999 में भाजपा ज्वाइन की। 2001 से लेकर 2005 तक टूंडी पंचायत के प्रधान रहे।

उसके बाद दो बार जिला परिषद के सदस्य चुने गये। उसके बाद भाजपा ने उन्हें जिला सचिव बनाया। 2012 के चुनावों में जरियाल पहली बार भटियात से विधायक चुने गये। हलांकि सेना की नौकरी छोड़ते वक्त उन्होंने सोचा भी नहीं था कि एक दिन वह राजनिति में आयेंगे।

हिमाचल प्रदेश चुनाव: भटियात विधानसभा सीट के बारे में जानिये

भटियात से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 बिक्रम सिंह जरियाल भाजपा
2007 कुलदीप सिंह पठानिया कांग्रेस
2003 कुलदीप सिंह पठानिया निर्दलीय
1998 किशोरी लाल भाजपा
1993 कुलदीप सिंह निर्दलीय
1990 शिव कुमार जनता दल
1985 कुलदीप सिंह पठानिया कांग्रेस
1982 शिव कुमार कांग्रेस
1977 शिव कुमार जनता पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+