हिमाचल में झारखंड के मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 2 मरे, 22 घायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के काजा में आज हुए एक सड़क हादसे में मजदूरों से भरा एक टिप्पर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 मजदूरों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक काजा में बेस कैम्प की और जा रहा बीआरओ का टिप्पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। यह टिप्पर बीआरओ की लेबर लेकर आर्मी वेस कैंप की ओर जा रहा था।

लाहौल स्पीति के एसपी गौरव सिंह के मुताबिक रास्ते में सूमदो के पास टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि टिप्पर में झारखंड के रहने वाले मजदूर बैठे थे जो सड़क के कार्य में लगे हुए थे। सूमदो के पास अचानक चालक का नियंत्रण खो दिया जिस कारण टिप्पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 22 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications