Himachal में 1 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

himachal weather news: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल में मौसम विभाग ने 30 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।

himachal weather news

himachal weather news: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बदलने लगा है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश और ओलावृष्टि के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 30 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। वहीं, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

उच्च पर्वतीय जिलों चम्बा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका है। इससे पहले मौसम विभाग ने 28 मार्च तक प्रदेश का मौसम खराब रहने की संभावना जताई थी। निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 29 मार्च से पश्चिमी हिमालय पर बारिश और हिमपात का दौर शुरू होगा, जिसकी तीव्रता बढ़ती जाएगी। वहीं, राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल के मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अधिकारी सुरेंद्र पॉल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो जाएगा। पिछले हफ्ते राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया था। शिमला के तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों पर भी साफ नजर आएगा। 30 मार्च की शाम से उत्तर पश्चिम एवं मध्य भारत में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो जाएगी।

बीते 24 घंटों के दौरान किन्नौर के कल्पा में हल्का हिमपात हुआ है। राज्य के जनजातीय भागों में अभी भी पारा माइनस में बना हुआ है। लाहौल-स्पीति जिला का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा जहां मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कुकमसेरी में -1.1 डिग्री, कल्पा में 1, नारकंडा में 3.7, रिकांगपिओ एवं मनाली में 4, कुफरी में 5.8, सियोबाग में 6.2, भुंतर में 7.2, सोलन में 7.6, डल्हौजी में 7.7, शिमला में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+