Himachal Snowfall: भारी हिमपात से 216 सड़कें हुई बंद, लाहौल-स्पीति में बर्फ की सफेद चादर से ढके मकान
himachal snowfall today: हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी हिमपात हुआ है। प्रदेश में 216 सड़कें बंद हो गई है और बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

himachal snowfall today: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भारी हिमपात हुआ है, जिसकी वजह से मकान और इमारतें बर्फ की सफेद चादर की ढक गई है। तो वहीं, बर्फ की सफेद चादर से ढकी हिमातल की खूबसूरत वादियां का दीदार करने के लिए पर्यटक भी दूरदराज से आ रहे हैं। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की वजह से 3 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 216 सड़कें बंद हो गई और कुछ क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को हुए भारी हिमपात की वजह से अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर तीन-तीन फीट बर्फ जमा हो गई है। शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और हल्की ओलावृष्टि भी हुई। लाहुल व किलाड़ घाटी का मनाली से संपर्क कट गया है, जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चंबा जिले के पांगी और लाहौल-स्पीति जिले में हिमस्खलन हुआ। जिसकी वजह से 216 सड़कों पर यातायात बंद रहा, जबकि 250 ट्रांसफार्मर और 10 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं।
हिमाचल के लाहौल स्पीति जिले के राशेल गांव में दिन में ताजा हिमपात हुआ और कुल्लू के धुंडी क्षेत्र और प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने शनिवार 11 फरवरी को बर्फबारी की तस्वीरें भी जारी की है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, लाहौल-स्पीति जिले में बर्फ की चादर से मकान और इमारतें ढके हुई है। बता दें, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी हिमपात हुआ है। राज्य में 3 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 216 सड़कें बंद।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि हिमपात की वजह से कुछ क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। तो वहीं, उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि घाटी में भारी बर्फबारी हुई है। मौसम खुलने तक लोग एक-दूसरे गांव की ओर न जाएं। उधर, चंबा जिले के पांगी में मिंधल के अझल नाले और फिंडपार के हुराड़ नाले में सुबह हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हिमखंड की चपेट में बिजली के खंभे, तार और पेयजल पाइप आए हैं।
Recommended Video

हिमस्खलन से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस कारण कई गांगों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। 120 घरों को पीने के पानी की सप्लाई देने वाली पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, अझल नाले में हिमखंड गिरने से मिंधल गांव का संपर्क अन्य गांवों से कट गया। प्रशासन ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रहने के आदेश दिए हैं। आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव ने बताया कि हिमखंड गिरने से कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications