Himachal Pradesh Rain LIVE: हिमाचल में 50 की मौत, 15 अगस्त पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
हिमाचल में 50 की मौत, कल नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
Himachal rain LIVE updates: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की अलग-अलग घटनाओं में हिमाचल में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 50 के पास पहुंच गया है। हादसे वाली जगहों पर SDRF, NDRF और सेना बचाव अभियान में लगे हुए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि चौबीस घंटों से ज्यादा समय तक, हिमाचल प्रदेश के 13 जिलों में बारिश होगी। वहीं एक या दो जगहों पर भारी बारिश होगी।
हिमाचल प्रदेश की ताजा हालातों के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें...

LIVE Feed
24 घंटों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत, नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। 20 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। खोज और बचाव अभियान जारी है। हमने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है।”
30-35 लोगों के फंसे होने की सूचना
यहां करीब 30-35 लोगों के फंसे होने की सूचना है। हमारी 14 NDRF की टीम मौके पर पहुंची है और करीब 30 लोग काम कर रहे हैं। यहां काफी मलबा है और बड़े पेड़ों को काटा जा रहा है जिससे काम करने में आसानी हो। हमारे साथ SDRF की टीम भी लगी है: NDRF अधिकारी नाफिस खान
गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा-"हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। NDRF की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी
पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में बारिश हुई है। अगले 24 घंटो के लिए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है और 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर और हमीरपुर शामिल हैं: बुई लाल, IMD, उप निदेशक, हिमाचल प्रदेश
CM सुक्खू ने की लोगों से घर के अंदर रहने की अपील
शिमला में भूस्खलन और राज्य में भारी बारिश से हुई तबाही पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला समर हिल में 20-25 लोग मलबे में फंसे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा। बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा।''
हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू
शिमला के समर हिल इलाके में भूस्खलन की घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, SDRF, NDRF और सेना बचाव अभियान कर रहे हैं और लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर मौजूद हैं... मैंने मंडी में अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हमेशा की तरह चलेगा लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है।''
खराब मौसम के कारण मंडी जिले में 12-15 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ''शिमला समर हिल क्षेत्र मलबे के नीचे से कुछ शव निकाले गए हैं, 10-15 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। खराब मौसम के कारण मंडी जिले में 12-15 लोगों की मौत हो गई है।''
शिमला में भूस्खलन, 9 की मौत, 30 लोग फंसे
शिमला समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 25 से 30 लोग मंदिर के मलबे में फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौके पर मौजूद हैं।
More From
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications