शिमला में भीषण हादसा, भूस्खलन में मंदिर ढहा, 9 शव निकाले गए, 30 लोगों के दबे होने की आशंका

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश में मौसम के खराब होने की वजह से कई घटनाएं हो रही हैं। शिमला में एक बड़ा हादसा हो गया है। लैंडस्लाइड की वजह से एक शिव मंदिर ढह गया है। शिव मंदिर के नीचे 30 लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं।

शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा, भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं।

Himachal Pradesh Landslide

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर बताया कि अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा, ''शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन उन लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है जो अभी भी फंसे हो सकते हैं। ओम शांति।''

रेस्क्यू अभियान जारी, 9 लोग निकाले गए

रिपोर्ट के मुताबिक बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में शिव मंदिर ढह गया है। जब ये हादसा हुआ तो सावन के सोमवार पर पूजा करने के लिए मंदिर में लगभग 50 लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि 30 लोग दब गए हैं, जिसमें से 9 लोगों को निकाला गया है।

फिलहाल अन्य श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक हादसा शिमला के समरहिल इलाके में हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन में भी 7 लोगों की मौत

वहीं हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक गांव में बादल फटने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात जादौन गांव में हुई। सोलन संभागीय आयुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि अब तक छह लोगों को बचाया गया।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। भूस्खलन के कारण प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, पुल बह गए हैं, स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।हिमाचल प्रदेश में नदियों का जल स्तर बढ़ गया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन के जादोन गांव में बादल फटने से सात लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, "हमने अधिकारियों को इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+