Himachal Weather: गर्मी से बेहाल हुए हिमाचल के लोग, IMD ने 19 मई तक जताई बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश की जनता इस वक्त भीषण गर्मी से परेशान है और तापमान बढ़कर 40 के आंकड़े को पार गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 19 मई तक बारिश की संभावना जताई है।

Himachal Weather

Himachal Weather Forecast: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का कहर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। गर्मी के कारण हिमाचल के लोग भी बेहाल हो रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में लोगों पर और चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश के मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला से है और मौसम के उल्टा-पुल्टा रूप से हर कोई हैरान है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश का तापमान इस वक्त 40 का आंकड़ा पार कर चुका है और कई जिले इस वक्त भीषण गर्मी की मार सह रहे हैं।

सोमवार 15 मई को हिमाचल प्रदेश ऊना जिले में तापमा 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई भागों में 19 मई तक बारिश की संभावना जताई है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi NCR में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने Rain को लेकर दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, दूसरी तरफ ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 17 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 18 मई को पूरे प्रदेश में बादल बरसने की संभावना है।

    हालांकि, मैदानी इलाकों में तपिश बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के मुताकि, बांग्लादेश के पार एक चक्रवात भी सक्रिया है, जिसकी वजह से हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश के 11 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है।

    अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां पारा चढ़ने से दिन के समय ही सूरज की तपिश काफी अधिक महसूस होने लती है। आलम यह है कि दिन के समय लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे है। वहीं, मौसम विभाग भी अलर्ट जारी करते हुए घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+