अगले तीन घंटों में हिमाचल प्रदेश के शिमला समेत चार जिलों में बारिश का अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को तीन घंटे में सूबे के चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर समेत कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 जून तक प्रदेश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। बता दें कि गुरुवार रात को मंडी के कुछ इलाकों में तूफान और बारिश हुई है। इससे पहले, दोपहर को भी हल्की बारिश हुई थी। वहीं, मनाली और धर्मशाला में भी हल्की बारिश हुई।

Recommended Video

    Weather Forecast: Delhi में गर्मी से लोग बेहाल, तापमान 46 डिग्री के पार | वनइंडिया हिंदी
    himachal pradesh weather report: Rain alert in four districts of Himachal Pradesh in next three hours

    मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि बीते 24 घंटो के दौरान कुछ एक स्थानों पर बारिश हुई है। प्रदेश में 19 जून से फिर मौसम खराब होगा और 23 जून तक अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होगी। कुछ-एक स्थानों पर ही भारी बारिश की संभावना भी जताई है। हालांकि, तापमान में कोई कमी नहीं होगी। इससे पहले गुरुवार को राजधानी शिमला सहित कई हिस्सों में बादल छाए रहे। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे चुका है और प्रदेश में 24 जून तक मानूसन के दस्तक देने की उम्मीद है।

    ऊना फिर चालीस डिग्री के पास
    गुरुवार को धर्मशाला और मनाली में बादल बरसे जबकि शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.5, बिलासपुर में 40.0, हमीरपुर में 39.8, कांगड़ा-चंबा में 35.4, सुंदरनगर में 36.1, भुंतर में 33.7, सोलन में 34.0, नाहन में 33.2, धर्मशाला में 30.8, शिमला में 27.4, कल्पा में 26.0, केलांग में 23.0 और डलहौजी में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 25.7, बिलासपुर में 24.5, हमीरपुर में 24.2, कांगड़ा में 23.2, मंडी में 20.1 और शिमला में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+