Himachal Pradesh ka Mausam: हिमाचल में आज भी राहत नहीं, भारी बारिश की आशंका, Yellow Alert जारी

Himachal Weather Updates in Hindi: हिमाचल में मानसूनी बारिश ने जमकर उत्पात मचाया हुआ है। भारी बरसात की वजह से हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और करोड़ों का नुकसान हो चुका है। पिछले दो महीनों में हिमाचल में जितनी बारिश हुई है उतनी बरसात तो पिछले दस सालों में हिमाचल में देखी नहीं गई थी।

Himachal Pradesh ka Mausam

आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर काफी तेज बारिश होने के आसार हैं, उसने यहां के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और लोगों को हिदायत दी है कि वो घर से निकलने से पहले जरूर एक बार मौसम का अपडेट जान लें।

भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक सोलन, शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है इसलिए यहां पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 26 अगस्त के बाद राज्य के हालात बदलेंगे और बारिश थमेगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

अगस्त में अभी तक सबसे अधिक बरसात मंडी में हुई है

मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में जून से अगस्त तक 804 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक है, जिसमें शिमला में सबसे ज्यादा 103%, बिलासपुर में 86% बारिश हुई है। अगस्त में अभी तक सबसे अधिक बरसात मंडी और बिलासपुर में हुई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त के बचे बाकी दिनों में बारिश कम होगी और तापमान में इजाफा होगा।

उत्तराखंड के कई जिलों में Orange अलर्ट जारी

जहां हिमाचल का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के कई जिलों में Orange अलर्ट जारी किया गया है, यहां के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। जबकि दिल्ली में आज बारिश नहीं होगी। तो वहीं हरियाणा में आज हल्की बारिश होगी तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।

यहां होगी हल्की से मध्यम बारिश

असम, मेघालय और मिजोरम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं राजस्थान, गुजरात, एमपी , छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होगी तो वहीं बिहार, यूपी और मध्य प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इन जगहों पर बरसात के दौरान हल्की हवाएं भी चलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+