हिमाचल के मंडी में दर्दनाक हादसा, 300 मीटर खाई में पटल गई कार, पांच लोगों की गई जान
Mandi Car Accident: दर्दनाक हादसे की खबर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आईं है। यहां चौहारघाटी के वर्धन में एक कार 300 मीटर खाई में पटल गई। कार में पांच लोग सवाल थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शनिवार 26 अक्टूबर की देर रात उस वक्त हुआ जब वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने इस हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मृतकों में से एक की उम्र 16 साल और बाकी चार की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी पांच लोग धमच्याण गांव के रहने वाले हैं, जो बरोट में शादी समारोह में गए थे।

शनिवार की देर रात वापस घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया, जिसकी सूचना रविवार सुबह मिली। रविवार 27 अक्टूबर की सुबह एक भेड़ पालक ने सड़क से करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई कार देखे। जिसकी सूचना आस पास के ग्रामीणों को दी। उसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना टिक्कन पुलिस चौकी को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पांचों शवों को सड़क मार्ग तक रेस्कयू किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें, मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। जिनमे एक सोलह वर्ष के करीब का किशोर और अन्य चार की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच मे बताई जा रही है। इस दुःखद हादसे से पूरे चौहारघाटी में शोक की लहर छा गई है।
ये भी पढ़ें:- 'समाप्त नहीं होंगे खाली पड़े सरकारी पद', हिमाचल CM सुक्खू ने बीजेपी पर लगाया झूठे प्रचार करने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications