हिमाचल: सिर्फ 308 वोटों से हार गए ये राजकुमार, जानें बाकी राजघरानों का हाल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने हैं। अभी तक बीजेपी को यहां 44 सीटें, कांग्रेस को 21 सीटें तो वहीं 3 अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं। बहुमत से जीतने की संभावना के बाद बीजेपी यहां सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। हिमाचल के कई राजघरानों से ताल्लुक रखने वाले प्रत्याशियों पर बीजेपी-कांग्रेस ने अपना दांव लगाया था। इन्हीं राजघरानों में अनिरुद्ध सिंह से लेकर आदित्य विक्रम सिंह समेत कई राजघरानों के राजा, राजकुमार और रानियों का राजनीतिक भविष्य परिणाम आने के बाद निर्धारित हो गया है।

 बुशहर राजघराने के राजकुमार विक्रमादित्य

बुशहर राजघराने के राजकुमार विक्रमादित्य

वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के टिकट पर शिमला ग्रामीण सीट जीत गए हैं। उन्हें कुल 25792 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के प्रमोद शर्मा को हराया है। शर्मा को 20681 वोट मिले हैं। बता दें कि विक्रमादित्य भी राजपरिवार से आते हैं।

कुल्लू के रूपी राजघराने के राजकुमार आदित्य विक्रम सिंह

कुल्लू के रूपी राजघराने के राजकुमार आदित्य विक्रम सिंह

हिमाचल के राजघराने में कुल्लू की रुपी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आदित्य विक्रम सिंह भी चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उनको बीजेपी के सुरेन्द्र शौरी ने हरा दिया। कांग्रेस की टिकट पर बंजार सीट से चुनाव लड़े थे। दिलचस्प बात तो यह कि आदित्य सिंह केवल 308 वोटों से हारे हैं। बता दें कि आदित्य विक्रम सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय कर्ण सिंह के बेटे हैं।

चंबा राजघराने की आशा कुमारी

चंबा राजघराने की आशा कुमारी

चंबा राजघराने से ताल्लुक रखने वाली आशा कुमारी डलहौजी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी लड़ी थीं। वे इस सीट से जीत गई और उन्हें 6448 वोट मिले हैं। इसके पहले वे डलहौजी सीट से पांच बार चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने बीजेपी के डी.एस ठाकुर को हराया था।

 क्यारकोटी रियासत के राजकुमार अनिरुद्ध सिंह

क्यारकोटी रियासत के राजकुमार अनिरुद्ध सिंह

शिमला की क्यारकोटी रियासत से ताल्लुक रखने वाले अनिरुद्ध सिंह हिमाचल कसुम्ती सीट से मैदान में थे। हालांकि कांग्रेस और राजघराने की लाज बचाते हुए वे इस सीट से जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने बीजेपी की विजय ज्योति को हराकर 22061 वोट हासिल किए।

रूपी रियासत के राजकुमार महेश्वर सिंह

रूपी रियासत के राजकुमार महेश्वर सिंह

कुल्लू से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले महेश्वर सिंह हार गए हैं। ठाकुर को 30,104 वोट मिले हैं। उन्हें कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर ने हराया है। उम्मीद की जा रही थी कि कुल्लू की रुपी रियासत से ताल्लुक रखने वाले महेश्वर सिंह यह सीट आसानी से जीत लेंगे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

राजा वीरभद्र सिंह

राजा वीरभद्र सिंह

हिमाचल के मुख्यमंत्री व दिग्गज कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह बुशहर राज घराने से आते हैं। वे इस बार अर्की विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। उन्हें 28641 वोट मिले हैं। उन्होंने बीजेपी के रतन सिंह पाल को हराया है। यही नहीं उनके बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने भी विजय पताका लहराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+