हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 24 बंजार (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। बंजार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 24 है। कुल्लू जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 61,599 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में करण सिंह इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। लेकिन 2017 में उनके निधन के बाद यह सीट अभी रिक्त है।

banjar

यहां श्रृंगी ऋषि का प्रसिद्ध मंदिर है। इन्हीं ऋषि की याद में यहां प्रति वर्ष मई के महीने में एक उत्सव का आयोजन किया जाता है। बंजार देश विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां कुल्लू राज परिवार के ही सदस्य महेशवर सिंह के छोटे भाई कर्ण सिंह का प्रभाव रहा। जीते जी वह कांग्रेस में रहे या भाजपा में उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया। हालांकि कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश ठाकुर भी यहां अच्छा खासा प्रभाव है।

banjar

बंजार से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 करण सिंह कांग्रेस
2007 खिमी राम भाजपा
2003 खिमी राम भाजपा
1998 करण सिंह भाजपा
1993 सत्य प्रकाश ठाकुर कांग्रेस
1990 करण सिंह भाजपा
1985 सत्य प्रकाश ठाकुर कांग्रेस
1982 महेश्वर सिंह भाजपा
1977 महेश्वर सिंह जनता पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+