Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा फैसला, विधायकों को मिलने वाली VIP सुविधाएं वापस ली

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को विधायक दल की बैठक में उन्होंने विधायकों को दी जाने वाली VIP सुविधाओं को वापस ले लिया।

Shukhvindar

हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के पहले ही दिन उन्होंने बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश में विधायकों को मिलने वाली VIP सुविधाएं बंद हो गईं हैं। ऐसे में उन्हें हिमाचल से बाहर वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। यानि कि अब विधायकों को नागरिकों की तरह चंडीगढ़ व दिल्ली स्थित हिमाचल सदन और हिमाचल भवन में रहने पर किराया देना पड़ेगा।

Recommended Video

    Sukwinder Singh Sukhu के गांव में जश्न का माहौल | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला
    विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायकों को मिलने वाली VIP सुविधाओं को बंद कर दिया है। ऐसे में अब चंड़ीगढ़ व दिल्ली स्थित हिमाचल सदन व हिमाचल भवन में रहने पर विधायकों को भी नागरिकों की तरह किराया देना होगा। वहीं, मंत्रिमंडल के विस्तार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आलाकमान से राय-सुमारी के बाद जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

    विधायक दल की बैठक में आगे की कार्य योजना पर भी हुई चर्चा
    विधायक दल की बैठक में आगे की कार्य योजना पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में कुछ कांग्रेस विधायकों को छोड़कर, बाकी सभी मौजूद थे। बैठक के दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायकों को मोटिवेट भी किया। वहीं, इससे पहले पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद प्रतिभा सिंह को गुलदस्ता भेंट किया।

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली है बड़ी जीत
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। यहां पर पार्टी ने कुल 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा को सिर्फ 25 सीटें ही मिली हैं। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव की जीत का श्रेय पार्टी ने प्रियंका गांधी को दिया है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक प्रियंका गांधी की रैलियां और चुनावी रणनीति ज्यादा कारगर साबित हुईं, जिसकी वजह से पार्टी को कुल इतने सीटों पर जीत मिली है।

    ये भी पढ़ें- हिमाचल CM से मिलने पहुंचीं प्रतिभा सिंह, सुक्खू ने किया कुछ ऐसा कि ठहाकों से गूंज उठा सचिवालय

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+