Himachal Pradesh Election 2022: अब ‘हिमाचल वाली प्रियंका’ करेंगी कांग्रेस का बेडा पार !
Himachal Pradesh Assembly Election 2022: 'हिमाचल वाली प्रियंका गांधी' ने एक नया चुनावी बीड़ा उठाया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की वापसी के लिए प्रचार अभियान की बागडोर थाम ली है। वे खुद को हिमाचल प्रदेश का निवासी बता जनता से कांग्रेस के लिए वोट मांग रही हैं। राजधानी शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने आलीशान बंगला बना रखा है। छराबड़ा एक टूरिस्ट प्लेस है।

प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ इस घर में छुट्टियां मनाने आती हैं। कभी-कभी सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी उनके साथ होते हैं। दस दिन पहले ही प्रियंका अपने इस घर में आयी थीं। दो दिन रह कर उन्होंने हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर को समझने की कोशिश की थी। चूंकि कांग्रेस प्रियंका गांधी को हिमाचल प्रदेश में मुख्य प्रचारक बनाने वाली है इसलिए वे खुद को स्थानीय बता कर जनता से जुड़ने की कोशिश कर रही हैं।

हिमाचल मेरा घर,आपका समर्थन चाहिए- प्रियंका
लेकिन प्रियंका गांधी जिस घर के आधार पर खुद को हिमाचली बता रही हैं, वह विवादों के केन्द्र में रहा है। प्रियंका गांधी का छराबड़ा स्थित घर 2011 में बन कर तैयार हुआ था। आम आदमी इस दोमंजिला मकान को देखता तो देखता रह जाता। लेकिन प्रियंका गांधी को यह पसंद नहीं आया। इसका नतीजा ये हुआ यह बेसकीमती मकान तोड़ दिया गया। इसे दोबारा बनाया गया। यह विशाल और आलीशान मकान है। इसका हाता करीब चार बीघा में फैला हुआ है। पहले हिमाचल प्रदेश में नियम था कि दूसरे राज्य के निवासी यहां जमीन नहीं खरीद सकते। लेकिन प्रियंका गांधी के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भूमि सुधार कानून के सेक्शन 118 में संशोधन कर दिया। 2007 में प्रियंका गांधी को यह जमीन केवल 47 लाख रुपये में दी गयी थी। जब कि उस समय इस जमीन का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये बीघा था। इस जमीन की पावर ऑफ एटर्नी हिमाचल के कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची के नाम पर है। प्रियंका गांधी को इस विवाद पर हाईकोर्ट से नोटिस भी मिला था।

तो इस तरह असरदार हो सकती हैं प्रियंका
बहरहाल प्रियंका गांधी इन विवादों से परे कांग्रेस का चुनावी चेहरा बन चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को कांग्रेस, मोदी बनाम राहुल की लड़ाई बनाना चाहती है। राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। चुनाव प्रचार के लिए वे अभी उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए प्रियंका ही इस चुनावी अभियान को लीड करेंगी। कांग्रेस राहुल गांधी की इस यात्रा का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में भी चुनावी चेहरा बनाया गया था जिसमें वे बुरी तरह असफल रहीं थीं। लेकिन यहां ध्यान देने की बात ये है कि उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की राजनीति परिस्थिति में बहुत अंतर है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस एक कमजोर दल है जब कि हिमाचल में उसकी स्थिति बहुत मजबूत है। 1985 से यहां एक चुनाव में भाजपा जीतती है तो अगले चुनाव में कांग्रेस। यानी यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुख्य लड़ाई रही है। प्रियंका गांधी अगर जयराम सरकार की नाकामियों को उजागर करने में सफल होती हैं तो कांग्रेस को जनसमर्थन मिल सकता है। जहां तक परम्परा की बात है तो इस बार कांग्रेस की बारी आ सकती है। इसलिए प्रियंका गांधी हिमाचल के चुनाव में असर डाल सकती हैं।

हम से कुछ गलतियां हुई होंगी लेकिन नीयत खराब नहीं- प्रियंका
प्रियंका साफगोई से अपनी बात रख रही हैं। भविष्य में हुई गलतियों के लिए वे जनता से माफी मांग रही हैं। उन्होंने कहा, हमसे कुछ गलतियां हुई होंगी लेकिन हमारी नीयत कभी खराब नहीं थी। जाहिर है प्रियंका गांधी अगर जनता से माफी मांग कर उनसे समर्थन की गुहार लगा रहीं हैं तो इसका एक हद तक असर पड़ेगा। वे कांग्रेस में व्याप्त गुजबाजी से भी वाकिफ हैं। इसलिए उन्होंने खुद कमान संभाल कर सभी धड़ों को एकजुट करने की कोशिश शुरू कर दी है। दस-ग्यारह महीना पहले की कांग्रेस मंडी लोकसभा उपचुनाव और तीन विधानसभा उपचुनाव जीत चुकी है। जाहिर है भाजपा की लोकप्रियता में गिरावट की वजह से ही कांग्रेस को ये चुनावी सफलता मिली। प्रियंका जीत की इस लय को बरकरार रखना चाहती हैं।

कांग्रेस का चुनावी वायदा
कांग्रेस वायदा किया है कि अगर हिमाचल प्रदेश में उसकी सरकार बनती है तो पारीन पेंशन योजना लागू की जाएगी। इसके अलावा 300 यूनिट फ्री बिजली और हर महिला के खाते में 1500 रुपये डाला जाएगा। राजनीति दार पर जो बी मुकदमें होंगे उन्हें रद्द किया जाएगा। उम्मीदवारों के चयन के मामले में भी कांग्रेस काफी तेजी दिखा रही है। 68 में से उसने 28 टिकट लगभग तय कर दिये हैं। सिर्फ औपचारिक एलान बाकी है।
यह भी पढ़ें: 'Congress की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर बहाल होगी पुरानी पेंशन', हिमाचल में Priyanka gandhi का वादा












Click it and Unblock the Notifications