'Congress की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर बहाल होगी पुरानी पेंशन', हिमाचल में Priyanka gandhi का वादा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की। 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने दो बड़े वादे किए। प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तब पहले मंत्रिमंडल की बैठक में 2 निर्णय होंगे। प्रियंका ने कहा कि पहला, 1 लाख सरकारी पद जो खाली हैं वो भरे जाएंगे। कुल 5 लाख रोजगार मिलेगा, जिसमें 1 लाख रोजगार पहले मंत्रिमंडल की बैठक में तय किए जाएंगे। दूसरा, पुरानी पेंशन योजना पर भी उसी मंत्रीमंडल की बैठक में फैसला होगा। प्रदेश के 2 लाख कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा।
Recommended Video

प्रियंका ने सबसे पहले सोलन की कुलदेवी मां शूलिनी के किए दर्शन
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' को संबोधित करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोलन की कुलदेवी मां शूलिनी के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर धरना दे रहे लोगों से मुलाकात की और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही पेंशन बहाल करने का वचन दिया।
हिमालय के पर्वतों पर जमी बर्फ में घुली हैं इंंदिरा गांधी की अस्थियां : प्रियंका गांधी
कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, इंदिराजी (इंदिरा गांधी) का हिमाचल प्रदेश से बहुत लगाव था, यहां के पहाड़ों का उनके साथ एक आध्यात्मिक जुड़ाव था। इंदिरा जी ने शहीद होने से पहले अपने परिवार के सदस्यों को एक पत्र लिखकर यह कहा था कि मेरी अस्थियां सिर्फ संगम में नहीं विसर्जित करना, बल्कि उसका कुछ हिस्सा हिमालय के पर्वतों पर भी बिखेर देना। प्रियंका ने कहा, 'आज हमें जो हिमालय के पर्वत दिखते हैं और उनके ऊपर जमी बर्फ दिखती है, तो उस बर्फ में इंदिरा जी की अस्थियां भी घुली हुई हैं।'












Click it and Unblock the Notifications