हिमाचल प्रदेश: टनल में बस और ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत, 14 यात्री घायल

मंडी, अक्टूबर 14: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाईवे पर औट टनल में गुरुवार रात करीब आठ बजे हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बस चालक सहित 14 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नगवाईं सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 12 यात्रियों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया है।

Himachal Pradesh 1 person died, 14 injured in collision between bus and truck inside tunnel in Mandi

मंडी की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि ट्रक मनाली से प्रयागराज उत्तर प्रदेश जा रहा था। जबकि बस यमुनानगर से मनाली जा रही थी। हादसे का कारण वाहनों की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हादसे के बाद काफी देर तक चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जाम लगा रहा। उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 14 लोग घायल हुए हैं।

मृतक की पहचान गणेश कुशवाह पुत्र जमना प्रसाद गांव शेरडीह थाना झूंसी तहसील फुलपुर जिला प्रयागराज के रूप में हुई है। घायलों में जोगिंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह गांव जोघो नालागढ़ सोलन, जीत सिंह पुत्र प्रभू राम गांव गोला पंजैहरा नालागढ़, साजन सिंह पुत्र पदम सिंह नेपाल, साहिब उल हक वेस्ट बंगाल, दर्शन लाल पुत्र बली राम निवासी लोअर ढालपुर कुल्लू, गुरमीत सिंह पुत्र शिव सिंह गांव खैराकोटली गुरदासपुर पंजाब, विपिन कुमार पुत्र गोविंद राम गांव कोटली मंडी, तमीता देवी पत्नी राकेश कुमार पुराना सुंदरनगर मंडी, बृज मोहन पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव भिवानी कमेटी बाजार होशियारपुर, विक्की पुत्र ओम प्रकाश तहसील शाहबाद जिला रामपुर यूपी, डाबे राम पुत्र मस्त राम गांव दवास बालीचौकी, जितेंद्र कुमार पुत्र कर्म सिंह गांव तिबड़ी गुरदासपुर, कांता देवी पत्नी जीत राम गांव गोला डाकघर पंजैहरा नालागढ़, हुसैन पुत्र दाउद चिलकान सहारनपुर यूपी और सुरेंद्र कुमार पुत्र तोता राम गांव स्वारघाट बिलासपुर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+