Himachal Pradesh: तबाही के बीच राहत का पहला वीडियो, पंचवक्त्र मंदिर को छूकर लौटी बाढ़, घटा जलस्तर
Himachal Floods: हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हुई मूसलाधार बारिश ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। करोड़ों की संपत्ति जलमग्न होने के साथ-साथ कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इस बीच मंडी के वंचवक्त्र मंदिर के दृश्य सामने आए हैं।
बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही सबसे ज्यादा मंडी में देखने को मिली। बाढ़ के चलते बीते दिनों मंडी में सुकेति और ब्यास नदी के संगम पर बना पंचवक्त्र महादेव मंदिर भी डूब गया था। अब नदी का जलस्तर कम होने के बाद मंदिर की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं।

हालिया वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर से पानी कम हो चुका है और बाढ़ के पानी का स्तर भी कुछ कम हुआ है। कल अचानक से मंदिर को बाढ़ का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से अंदर तक पानी घुस आया था और मंदिर लगभग डूब ही गया था।
यहां देखें वीडियो...
बताते चलें कि इस सदियों पुराने मंदिर में भगवान शिव की पंचमुखी प्रतिमा है। यही कारण है कि इस मंदिर का नाम पंचवक्त्र मंदिर पड़ा। अगर सामने से देखा जाए तो भगवान शिव के तीन ही मुख नजर आते हैं। इस मंदिर की इमारत एक संरक्षित इमारत है। इसके ऱखरखाव का जिम्मा आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पास है।
ये पहली बार नहीं है जब मंदिर को बाढ़ का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी बाढ़ के चलते मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा था। ये मंदिर काफी ऐतिहासिक है, जिसका जीर्णोद्धार 17वीं-18वीं शताब्दी में कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications