टिकट बंटवारे को लेकर हिमाचल भाजपा में घमासान, अनुराग ठाकुर और सीएम जयराम आए आमने-सामने

टिकट बंटवारे को लेकर हिमाचल भाजपा में घमासान, अनुराग ठाकुर और सीएम जयराम आए आमने-सामने

हिमाचल भाजपा (Himachal BJP) में टिकटों को लेकर चल रहे घमासान के बीच पार्टी में हाल ही में आए दो निर्दलीय विधायकों को लेकर तकरार शुरू हो गई है। देहरा से पिछली बार निर्दलीय चुनाव जीतने वाले होशियार सिंह और जोगिन्दर नगर से चुनाव जीते प्रकाश राणा की एंट्री प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कराई थी। लेकिन अब जय राम ठाकुर के इस निर्णय के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नया मोर्चा खोलते हुए दूसरे दलों से भाजपा में आये नेताओं को टिकट देने का विरोध किया है। जिससे अनुराग ठाकुर और जय राम ठाकुर में चल रही कशमकश ने नया रूप ले लिया है। यही वजह है कि सिरमौर में अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली कोर कमेटी की बैठक को टालना पडा और अब इस मामले पर दिल्ली में सोमवार तक निर्णय होगा।

Himachal Election 2022: CM Jairam Thakur Anurag Thakur Himachal BJP

कुछ माह पहले दोनों निर्दलीय विधायकों को भाजपा चुनावों में टिकट देने की गारंटी देकर अपनी पार्टी में लाई थी। लेकिन, देहरा और जोगिन्दर नगर में स्थानीय स्तर पर भाजपा में इस निर्णय का व्यापक विरोध हुआ। विरोध इतना व्यापक था कि देहरा में तो भाजपा में आने के बाद होशियार सिंह को भाजपा की किसी भी बैठक में एंट्री ही नहीं करने दी गई। जिससे मामला उलझ गया। यहां दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही चुनाव क्षेत्रों में निर्दलीय विधायकों की एंट्री से प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर के करीबी ही प्रभावित हो रहे थे, जिससे मामला उलझ गया।

देहरा में पिछले चुनावों में होशियार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह रवि को करारी शिकस्त देकर निर्दलीय चुनाव जीता था। इसी तरह जोगिन्दर नगर में प्रकाश राणा ने भाजपा प्रत्याशी गुलाब सिंह ठाकुर को हरा कर निर्दलीय चुनाव जीता था। गुलाब सिंह ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समधी यानी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ससुर हैं। वहीं, रविंद्र सिंह रवि प्रेम कुमार धूमल के खास करीबी हैं। धूमल सरकार में रवि कबीना मंत्री रहे हैं। दोनों ही निर्दलीय विधायकों की भाजपा में एंट्री और टिकट गारंटी देने के बाद धूमल परिवार के दोनों करीबी लोगों के राजनीतिक भविष्य पर तलवार लटक गई तो खुद अनुराग ठाकुर मैदान में आ गए। उन्होंने इस निर्णय का विरोध करना शुरू कर दिया। इसी के चलते भाजपा ने अब नया फॉर्मूला ईजाद कर लिया है। रविंद्र सिंह रवि को एडजस्ट करने के लिए उन्हें ज्वालामुखी से चुनाव लड़ने की तैयारी है। तो वहीं, जोगेन्दर नगर नगर में मामला अब भी फंसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि दोनों निर्दलीय विधायकों के मामले पर सोमवार को दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक में चर्चा होने की संभावना है। अंदर खाते सीएम जयराम ठाकुर और संगठन मंत्री पवन राणा दोनों निर्दलीय विधायकों की भाजपा में एंट्री के बाद टिकट देने की वकालत कर रहे हैं। लेकिन अनुराग ठाकुर इसके खिलाफ हैं। अब देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व कोर कमेटी की बैठक में इस मामले पर क्या निर्णय लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+