सड़कों का खूनी खेल जारी, हिमाचल में 5 ने अपनी जान गंवाई
हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु से आए सैलानियों की गाड़ी खाई में पलट गई।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में हुए दो अलग-अलग हादसों में पांच की जान चली गई। बिलासपुर में सैलानियों से भरा एक वाहन खाई में जा गिरा जिसमें 3 की मौत हुई और कई घायल हो गए। उधर, शिमला मंढोल रोड पर एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई जिसमें 2 की मौत हो गई।

सैलानियों से भरी गाड़ी खाई में पलटी
हिमाचल के जिला बिलासपुर में सैलानियों से भरी एक टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में अब तक तीन लोगों के मरने की सूचना है। हादसा हिमाचल के बिलासपुर जिले के छडोल के पास हुआ है। हादसे में 14 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु से आए थे सैलानी, हादसे में 15 घायल
जानकारी के अनुसार एक टैंपो ट्रैवलर तमिलनाडु की सवारियों को लेकर मनाली जा रही थी। स्वारघाट में छड़ोल नामक स्थान पर अचानक ड्राइवर ने गाड़ी के ऊपर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में एक बच्चे समेत कुल 17 लोग सवार थे। हादसे का कारण चालक की लापरवाही मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ जाने से ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी। इससे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
हादसे में जगत्री पुत्री कार्तिकेय व जय रमन पुत्र शिव स्वामी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं 15 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस स्वारघाट की सहायता से बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया। वहीं, एन कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी सोमदत्त नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पिकअप पलटने से दो मजदूरोंं की मौत
हिमाचल के जिला शिमला में हुए सड़क हादसे ने दो लोगों की जिदंगी ले ली। यह हादसा शिमला-मंढोल रोड पर हुआ है। यहां मंढोल जा रही एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नेपाली मज़दूरों की मौत हो गई है। पिकअप में छह लोग सवार थे जिनमें से दो नेपाली मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विजय और छविलाल के रूप में हुई है। अन्य चार घायल जुब्बल अस्पताल में दाखिल हैं। पिकअप शिमला से मंढोल जा रही थी। घायल चारों लोग भी नेपाली मजदूर हैं और मंढोल में ही काम करते हैं। एएसआई युधिष्टर सिंह ने मामले की पुष्टि की है बता दें कि आए दिन प्रदेश की सड़कों का खूनी खेल निरंतर जारी है। आज ही चंबा में भी सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग अपनी जिदंगियां गवां चुके हैं और कई लोगों को पूरी उम्र न भूले जाने वाले जख्म मिले हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications