Earthquake in Kullu News: हिमाचल में कांपी धरती, कुल्लू में 3.4 तीव्रता के झटके, तेज बर्फबारी-बारिश का अलर्ट!
Earthquake in Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार सुबह करीब 6:57 पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई और इसका केंद्र कुल्लू में 5 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन-4 और जोन-5 में आता है, जहां भूकंप आना सामान्य बात है। 1905 में कांगड़ा और चंबा में आए विनाशकारी भूकंप से 10,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। हाल के वर्षों में भी मंडी, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में कई बार हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम बदलेगा।
-
4 फरवरी को तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
- अगले दो दिन तक अंधड़ और बिजली गिरने का खतरा है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- 6 से 9 फरवरी के बीच मौसम साफ रहेगा, लेकिन बारिश और बर्फबारी के कारण शीतलहर तेज हो सकती है।
- भूकंप के झटकों के दौरान सुरक्षित जगह पर जाएं और घबराएं नहीं।
- तेज बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रा से बचें।
- मौसम विभाग और प्रशासन के अलर्ट पर ध्यान दें।












Click it and Unblock the Notifications