CM सुखविंदर सिंह ने अपना दौरा रद्द कर बचाई शख्स की जान, हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट करवाकर पहुंचवाया अस्पताल
सुक्खू ने अपना दौरा रद्द कर चंबा ज़िले के किलाड़ से अपने हेलिकॉप्टर से गंभीर हालत में एक मरीज को एयरलिफ्ट करवा कर टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को मरीज का मुफ्त इलाज करने का निर्देश दिया।

Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यानी मंगलवार को मानवता की मिशाल पेश की है। उन्होंने एक मरीज की जान बचाने में काफी मदद की। उनकी इस मदद से मरीज की जान बच सकी। उन्होंने अपना दौरा रद्द कर चंबा ज़िले के किलाड़ से अपने हेलिकॉप्टर से गंभीर हालत में एक मरीज को एयरलिफ्ट करवा कर टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को मरीज का मुफ्त इलाज करने का निर्देश दिया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने दौरा पर कहीं जा रहे थे। इस बीच देखा कि एक मरीज गंभीर हालत में हैं। मुख्यमंत्री ने तुरंत अपना दौरा रद्द कर मरीज को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करवाकर उसे अस्पताल भिजवाया। जिससे उसे शख्स की जान बच गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने आदेश देते हुए कहा कि मरीज का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
Recommended Video

वहीं इस बीच हिमाचल प्रदेश में कुदरत का प्रकोप बढ़ गया है। कुछ दिन पहले यहां भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था। जिससे कई मार्ग प्रभावित हुआ था। वहीं, जम्मू कश्मीर में भी भारी बारिश और बर्फबारी हुई थी। कश्मीर घाटी को देश के हिस्सों से जोड़ने वाला जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड के चलते ब्लॉक हो चुका था। NH-1 पर पंथियाल कैफेटेरिया मोड़ और दलवास के पास 200 से ज्यादा गाड़ियां फंसी थीं। मलबा हाटाने का कार्य जारी जारी है।
मौसम विभाग ने बताया था कि आगे भी हालात खराब हो सकते हैं। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया था कि अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट और पहाड़ी-मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगह पर बिजली गिरने की अशंका के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- कोरोना काल में लोगों पर दर्ज मामले हिमाचल में होंगे रद्द, सुक्खू सरकार ने लिया यह फैसला












Click it and Unblock the Notifications