Himachal Pradesh: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें किन्हें मिला कौन सा पोर्टफोलियो?
युवा मंत्री अनिरूद्ध सिंह ग्रामीण विकास और विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण विभाग व खेल विभाग सौंपा है। जगत सिंह नेगी को राजस्व और रोहित ठाकुर को शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया है।

Himachal Pradesh portfolio: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को मंत्रियों को विभागों की बंटवारा की। सीएम सुक्खू ने आज मंत्रियों को विभाग बांट दिए। मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद विभागों का बंटवारा किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पास गृह, वित्त, योजना, कार्मिक और सामान्य प्रशासन विभाग रखा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति, परिवहन और भाषा कला और संस्कृति विभाग का प्रभार दिया।
Recommended Video

युवा मंत्री अनिरूद्ध सिंह ग्रामीण विकास और विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण विभाग व खेल विभाग सौंपा है। जगत सिंह नेगी को राजस्व और रोहित ठाकुर को शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया है। वरिष्ठ मंत्री धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य, चंद्र कुमार को कृषि और हर्षवर्धन चौहान को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम एवं रोजगार विभाग का जिम्मा दिया है। चंद्र कुमार कृषि के साथ-साथ पशुपालन विभाग भी देखेंगे। हर्षवर्धन चौहान उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। जगत सिंह नेगी के पास राजस्व के अलावा बागवानी और जनजातीय विकास का भी विभाग रहेगा।
रोहित ठाकुर उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। अनिरूद्ध सिंह के पास ग्रामीण विकास और पंचायती राज तथा विक्रमादित्य सिंह के पास लोक निर्माण विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग रहेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू के पास ही पर्यटन, वन, शहरी विकास, नगर एवं नियोजन, सहकारिता, सैनिक कल्याण, सूचना प्रोद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी और मत्स्य पालन विभाग रहेंगे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार, डीजल पर VAT ₹ 3 रुपये बढ़ा, पुरानी पेंशन योजना पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान












Click it and Unblock the Notifications