हिमाचल में नाबालिग लड़की की कट गई चोटी, तकिए के नीचे मिले बाल

इस घटना से घर में परिवार का हर सदस्य हैरान था कि एक ही कमरे में सभी एक साथ सोए थे फिर ये कब हो गया। ढूंढने पर लड़की की चोटी के कटे हुए बाल बिस्तर पर तकिए के नीचे पाए गए।

शिमला। चोटी कटने का खौफ पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में भी पहुंच गया है, जिससे लोगों में खैाफ है। चोटी कटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न भागों में अब तक इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला कांगड़ा का है, जिला के नगरोटा बगवां की पंचायत ठानपुरी में चौदह वर्षीय नाबालिग लड़की की चोटी कटने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि घटना बीती रात उस समय घटी जब आठवीं कक्षा की छात्रा परिजनों के साथ एक ही कमरे में सोई हुई थी। सुबह घटना का पता चलते ही परिवार ने नगरोटा बगवां पुलिस थाना में इसकी सूचना दी।

Choti Cut in Himachal Pradesh, hair found under pillow

सूचना मिलते ही एसएचओ एनडी थिंड ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि नीलम अपने घर मां के साथ सोई थी। सुबह उसने देखा तो उसकी 2 चोटियों में से बाईं चोटी लगभग एक फुट तक कटी हुई थी। इस घटना से घर में परिवार का हर सदस्य हैरान था कि एक ही कमरे में सभी एक साथ सोए थे फिर ये कब हो गया। ढूंढने पर लड़की की चोटी के कटे हुए बाल बिस्तर पर तकिए के नीचे पाए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। कटे हुए बाल लैब में भेजे जा रहे हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि बाल किस चीज से काटे गए हैं।

इससे पहले कांगड़ा जिला के भरमाड़ पंचायत में 10 साल की नाबालिग की चोटी कट चुकी है। यहां तीन दिन पहले नाबालिग की चोटी रात के अंधेरे में कटी। लड़की के परिजनों ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया है। किशोरी के पिता ने बताया कि रात को उनकी दोनों बेटियां और बेटा कमरे में सोए थे। कमरा बंद था और सात अन्य लोग भी घर पर थे। लेकिन सुबह उठे तो देखा कि एक बेटी की चोटी कटी हुई थी। इस बारे में जब उन्हें बेटी ने जानकारी दी तो सभी सकते में आ गए। चोटी कटने की सूचना से मौके पर गांव के काफी लोग जुट गए हैं। आखिरकार, परिजनों ने पुलिस थाना जवाली को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि चोटी तो कटी है लेकिन कैसे कटी है, इसके बारे में कहा नहीं जा सकता।

नाबालिग का परिवार यूपी का रहने वाला है लेकिन 27 साल से भरमाड़ में ही रहता है। वहीं 8 अगस्त को सोलन में नाबालिग छात्रा की चोटी कटने की घटना सामने आई थी। इसके बाद, इसी दिन पावंटा साहिब में भी एक सिख युवती के बाल कटे हुए मिले थे। पुलिस इन दोनों मामलों में जांच कर रही है। उधर, इस तरह की घटनाओं से दहशत फैल गई है। बता दें कि उत्तर भारत में लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में इस तरह की घटनाओं से दहशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+