हिमाचल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पांवटा और नाहन में आज गरजेंगे

हिमाचल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पांवटा और नाहन में आज गरजेंगे

शिमला, 20 अगस्त: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) आज यानी शनिवार 20 अगस्त को हिमाचल पहुंच गए है। जेपी नड्डा के दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासी माहौल गरमा गया है। एक और सत्तारूढ़ दल खासकर सीएम जयराम ठाकुर समर्थक नेता उनके दौरे को कामयाब करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेसी खेमें की भी नजर उनके दौरे पर है।

BJP National President JP Nadda reached Himachal Pradesh on a two-day visit

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार 20 अगस्त को सिरमौर से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वो आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश की स्थापना के 75 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद पांवटा और नाहन में रैलियों को संबोधित करेंगे। उसके बाद शिमला पहुंचने के बाद कल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा भाजपा के अन्य बड़े नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान नड्डा प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। इसमें प्रदेश सरकार की सत्ता में वापसी को सुनिश्चित करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। वह प्रदेश के भाजपा नेताओं को संगठनात्मक कार्यों के लिए निर्देश भी जारी कर सकते हैं, जिसके आधार पर आगामी समय में पार्टी स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जेपी नड्डा के बाद पार्टी के दूसरे नेताओं के प्रदेश आने की संभावना है। यह प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि फिर से कुछ कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दल के कुछ नेता भाजपा से संपर्क में है। ऐसे में यदि सब कुछ सही रहा, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कई अन्य नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अभी हाल ही में दो कांग्रेस विधायकों पवन काजल और लखविन्दर राणा ने दिल्ली में पार्टी छोड भाजपा का दामन थामा था। उसके बाद भाजपा के हौसले बुंलद हैं और भाजपाई कांग्रेस में एक ओर टूट होने का दावा दावा कर रहे हैं।

इस दौरान जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की। इन कार्यकर्ताओं ने लोगों को लाखों मास्क, सेनिटाइजर, खाद्य किट और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कपड़े के लगभग 50 लाख मास्क तैयार करके लोगों को बांटे। दूसरी ओर, संकट के उस दौर में भी कांग्रेस के नेताओं ने कुछ नहीं किया और वे इस संवेदनशील मुद्दे के राजनीतिकरण करने में ही लगे रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+