चौपाल क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलबीर वर्मा हारे
शिमला। भाजपा के प्रत्याशी बलबीर सिंह वर्मा ने कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. सुभाष चंद्र को 4587 मतों के अंतर से हराया। चौपाल से भाजपा उम्मीदवार बलबीर वर्मा हिमाचल में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में सबसे अधिक 89.82 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। ठेकेदारी पेशे को छोड़ राजनिति में आये व चौपाल के विधायक बन कामयाबी हासिल की।

46 वर्षीय बलबीर वर्मा पेशे से बिल्डर व ठेकेदार रहे हैं। 2012 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीता व बाद में वीरभद्र सिंह सरकार को समर्थन देकर ऐसोशिएट सदस्य बने,लेकिन चुनावों से कुछ माह पहले उन्होंने भाजपा ज्वाईन कर ली।
उन्होंने कांग्रेस के सुभाष मंगलेट को 647 मतों से पराजित किया था। अब एक बार फिर बलबीर वर्मा इस बार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन इस बार उन्होंने भाजपा का झंडा थामा है। ठियोग के चुनाव मैदान में डटे राकेश वर्मा उनके रिशतेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications