गुजरात के बाद अब हिमाचल के कांग्रेस विधायकों पर BJP की नजर
भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल के उस बयान के बाद हडकंप मच गया है जिसमें उन्होंने खुले तौर पर भाजपा में आने वाले कांग्रेसियों के लिये पार्टी के दरवाजे खोलने की बात की ह
शिमला। भाजपा ने बिहार, गुजरात के बाद अब हिमाचल की कांग्रेस सरकार को अपने राडार पर ले लिया है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल के उस बयान के बाद हडकंप मच गया है जिसमें उन्होंने खुले तौर पर भाजपा में आने वाले कांग्रेसियों के लिये पार्टी के दरवाजे खोलने की बात की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता इसके लिये कुर्बानी देने को भी तैयार रहें। शिमला में आयोजित बैठक के बाद हिमाचल भाजपा के मौजूदा विधायक मुंह लटकाये फिर रहे हैं। कल तक यही लोग अपनी टिकट पक्की मानकर दूसरों को टिकट बांटने में लगे थे। लेकिन एक ही भाषण ने उनके हलक सूखा दिये हैं। उन्हें लगने लगा है कि अब वह भी सुरक्षित नहीं रहे।

दरअसोल बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात में हंगामा मचाने के बाद अब भाजपा ने हिमाचल प्रदेश को अपने निशाने पर ले लिया है। भाजपा का मकसद केवल और केवल सत्ता पर काबिज होना है और वह एक बार के लिए नहीं बल्कि, बार-बार सत्ता पर आना है। जिसके लिये भाजपा कुछ भी करने को तैयार है। कुछ यही बात भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने यहां कही है। उन्होंने दलील दी है कि अगर हिमाचल में भाजपा को सत्तासीन करना है तो कुर्बानी के लिये भी अपने आपको तैयार रखें। दरअसल भाजपा मान कर चल रही है कि यदि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता पार्टी में आते हैं तो उन्हें टिकट देनी पड़ेगी। इस सूरत में कुछ मौजूदा विधायकों और उनके चाहने वालों के टिकट कट सकते हैं।

बताया जा रहा है कि रामलाल ने शिमला में आयोजित हिमाचल भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक में अपने संबोधन के दौरान उपस्थित भाजपाईयों से कहा कि गुजरात में कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं और यह कैसा अनुभव है। सभी ने एक स्वर से कहा कि अच्छा है। फिर रामलाल ने पूछा कि यदि हिमाचल में भी कुछ ऐसे लोग भाजपा में आए तो कैसा लगेगा। इस पर बैठक में खामोशी छा गई। सभी को सांप सूंघ गया। इसके बाद राम लाल बोले कि हिमाचल और कर्नाटक में भगवा फहराना है और यदि इसके लिए हिमाचल में भी दो-चार को त्याग करना पड़े तो उसके लिए तैयार रहना चाहिए। रामलाल के इस कथन के बाद भाजपा नेताओं में अब चर्चा शुरू हो गई है कि कांग्रेस के कौन-कौन नेता भाजपा में आ सकते हैं। नेता अपने-अपने स्तर पर आकलन कर रहे हैं, लेकिन कौन नेता या कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने को संaपर्क में है, उसके लिए लगता है कुछ इंतजार करना होगा।
दरअसल भाजपा पहले ही दावा करती रही है कि हिमाचल सरकार के दो मंत्री व 12 विधायक उसके संपर्क में हैं जो किसी भी समय पाला बदल सकते हैं। अब रामलाल के बयान के बाद इस संभावना को बल मिलने लगा है कि आने वाले दिनों में कुछ उल्ट फेर हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी की कोशिश रही है कि देश को कांग्रेस मुक्त किया जाये और उसके लिए संगठन में आने वालों का पार्टी स्वागत किया जा रहा है और जो नहीं आ रहे, उन्हें चुनाव के जरिए सत्ता से बाहर किया जा रहा है। रामलाल ने भाजपा नेताओं से कहा है कि वे इस तरह से कार्य करें कि यहां पर लंबे समय के लिए स्थापित हो जाना है। यानी जब भी चुनाव हो, भाजपा ही सत्ता में आए और इसके माध्यम से जनता की सेवा की जाए। इसके लिए भाजपा को 50 फीसदी मत लेने का टारगेट लेकर चलना है। यदि 50 फीसदी मत भाजपा को मिलते हैं तो कांग्रेस अपनेआप बाहर हो जाएगी, यानी हिमाचल भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
