हाथरस दंगे के आरोपी PFI सदस्‍य रऊफ को UP STF ने दबोचा, कल मथुरा कोर्ट में करेगी पेश

हाथरस। यूपी एसटीएफ ने हाथरस में जातीय दंगा भड़काने की साजिश के आरोपी रऊफ शरीफ को केरल एयरपोर्ट से ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। यूपी एसटीएफ मथुरा में दर्ज UAPA के केस में रऊफ शरीफ को प्रोडक्शन वारंट पर ला रही है। एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार यानी 15 फरवरी को रऊफ शरीफ को मथुरा कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें, रऊफ पीएफआई की छात्र विंग का पदाधिकारी है। हाल ही उसे इसी मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अरेस्‍ट किया था। रऊफ केरल की जेल में बंद था, लेकिन उसे जमानत मिल गई थी। इसी मामले में एसटीएफ ने भी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद एसटीएफ की एक टीम ने केरल पहुंचकर उसे धर दबोचा। एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि रऊफ को ट्रांजिट रिमांड पर यूपी लाया जा रहा है। मथुरा में उसे संबंधित न्यायालय में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

up stf bought pfi member rauf sharif on production warrant from kerala

12 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय ने केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रऊफ शरीफ को हिरासत में लिया गया था। रऊफ पुलिस को चमका देकर देश छोड़कर भागने की कोशिश में था, लेकिन सरकारी एजेंसी ने तत्पर कार्रवाई करते हुए उसकी इस योजना पर पानी फेर दिया था। इसके बाद से ही वो कोच्चि की जेल में बंद है। हाल ही में ईडी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

रऊ शरीफ के खि‍लाफ मथुरा में UAPA के तहत भी केस दर्ज है। इसी संबंध में मथुरा कोर्ट ने रऊफ के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। सोमवार को रऊफ को मथुरा कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे एसटीएफ की रिमांड पर भेज दिया जाएगा। इसके बाद एसटीएफ की टीम रऊफ से ना सिर्फ हाथरस कांड की फंडिंग के बारे में पूछताछ करेगी, बल्कि सीएए और एनआरसी प्रोटेस्ट के दौरान यूपी में हुए दंगों के बारे में भी उससे सवाल किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+