Hathras Panchayat Chunav: मतगणना स्थल पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, VIDEO
हाथरस, मई 02: कोरोना संक्रमण काल में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कई जिलों में कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। हाथरस जिले का एक वीडियो सामने आया है। मतगणना स्थल के इस वीडियो में काउंटिंग एजेंट और प्रत्याशियों के समर्थक दीवार फांदकर काउंटिंग सेंटर की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर इन लोगों को तितर-बितर किया। इस दौरान मतगणना केंद्र पर एजेंट व प्रत्याशी एक दूसरे के ऊपर चढ़ते हुए नजर आए। उधर, लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।
Recommended Video

पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
मामला कोतवाली सदर क्षेत्र में मतगणना स्थल का है। कोरोना महामारी के बीच रविवार को मतगणना के दौरान सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक पहुंच गए। हाथरस के एमजी पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर पहुंचे प्रत्याशी, उनके समर्थकों और काउंटिंग एजेंट्स की इतनी भीड़ पहुंच गई कि पुलिस को इन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ रहा है। जिला पुलिस प्रशासन को एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर इकठ्ठा भीड़ को वहां से हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
लखीमपुर खीरी में पुलिस ने भांजी लाठियां
उधर, लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। दरअसल, पसगवां ब्लॉक के मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और एजेंट सुबह 6 बजे पहुंच गए थे, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर और कर्मचारी 9 बजे के बाद तक नहीं पहुंचे। रिटर्निंग अफसर आए तो मतपेटियां नहीं पहुंची। इधर गेट पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। करीब एक घंटा बीतने के बाद भी जब प्रत्याशियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने प्रत्याशियों और एजेंटों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।












Click it and Unblock the Notifications