Hathras Accident: जनरथ बस और मैक्स लोडर में टक्कर, 15 लोगों की मौत, चालीसवां से लौटते समय हुआ हादसा

Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और एक रोडवेज बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई।

वहीं हादसे में 16 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिसमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

hathras-accident-janrath-bus-and-max-loader-collide-12-people-no-more

यह हादसा आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर चंदपा थाना क्षेत्र के कपूरा चौराहे के समीप हुआ। मरने वालों में 14 लोग खंदौली थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं एक मृतक फिरोजाबाद जनपद का रहने वाला है।

तेरहवीं भोज खाकर लौट रहे थे लोग
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मैक्स लोडर में करीब तीन दर्जन से अधिक लोग सवार होकर चालीसवां खाने के लिए गए थे। भोज खाने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मीतई गांव के पास यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में सात पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चों की मौत हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर महिलाओं पुरुषों और बच्चों की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। चारों ओर चीख पुकार मची थी।

इस मामले में हाथरस जिला अधिकारी आशीष कुमार द्वारा 12 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि हादसे में जो लोग घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
अस्पताल में भर्ती कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर हादसे की वजह तलाशनें में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+